बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा पहुंची लोजपा(रा) की सांसद शाम्भवी चौधरी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शेखपुरा पहुंची लोजपा(रा) की सांसद शाम्भवी चौधरी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

SHEKHPURA : समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी आज शेखपुरा पहुँची। जहाँ लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष ईमाम गजली की अगुवाई में सांसद का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया। वहीँ सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा पार्टी के मजबूती को लेकर कार्यकर्तओं के साथ बैठक कर पार्टी मजबूती करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर सूबे के विभिन्न जिला जा जाकर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए। इसकी पहल की जा रही है। वही बिहार में गिरती विधि व्यवस्था और वीआईपी सुप्रीमो के पिता के हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना काफी दुखद है और लोजपा(रा) पीड़ित परिवार के साथ होने की बात कही। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले पर गंभीर है और जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। साथ ही बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से निवेदन है कि नीति आयोग के प्रावधान में कुछ बदलाव कर बिहार को कुछ आर्थिक स्पेशल पैकेज दे। वही सांसद शम्भवी शेखपुरा के बरबीघा पहुँची। जहाँ कुसेढ़ी स्थित पंचवदन शिव मंदिर में अपने पति के साथ पूजा अर्चना भी किया। वहीं बरबीघा पहुंचकर सबसे पहले  बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डा श्री कृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद बनकर पहली बार पहुंचने पर लोगों ने फुल मालाओं से लाद दिया। 

उन्होंने कहा कि बरबीघा क्षेत्र से हमारा पुराना लगाव है। हमारे दादा और पापा का राजनीतिक करियर इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर हुआ है। जिसे कैसे भूल सकते है। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में बरबीघा से चुनाव उनके पति शायन कुणाल किशोर  के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी तक कुछ ऐसा सोच नही है पार्टी का निर्णय होगा तब देखा जाएगा। फिलहाल अभी इस बिन्दु पर कोई सोच नही होने की बात कही। गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास)अपने पार्टी विस्तार को लेकर लगातर प्रयास में है और किसी ना किसी जिले में अपने सांसद को भेज संगठन विस्तर और संगठन मजबूत करने की दिशा में काम को तेज किया है। वहीं बरबीघा मैं राजग कार्यकर्ता शंभु यादव अजय कुमार अरबिंद कुमार पप्पू सिंह काजू सिंह होने कुमार पवन किशोर भाषो सिंह एवं अन्य लोगों ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समस्तीपुर सांसद ने कहा की आज लखीसराय एवं शेखपुरा जिला के अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बातचीत किया। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की कुछ नया कर सके।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News