बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक महिला शादी के 9 साल बाद बनी पुरूष ,खबर सुन पति रह गया हैरान...अब डॉक्टर परिवार को समझाने की कर रहे कोशिश

एक महिला शादी के 9 साल बाद बनी पुरूष ,खबर सुन पति रह गया हैरान...अब डॉक्टर परिवार को समझाने की कर रहे कोशिश

DESK: एक महिला के शारीरिक संरचना की अद्भुत तस्वीर सामने आयी है. महिला जो पिछले 9 सालों से एक सामान्य महिला की तरह जी रही थी. अचानक उसे पता चलता है कि वो महिला है ही नहीं। 30 वर्षीया विवाहित महिला को जब पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हुई तब वो अस्पताल गई।जहां उसे पता चला कि वह वास्तव में 'पुरुष' है और उसके अंडकोष में कैंसर है. 


दरसल पेट दर्द की समस्या को लेकर महिला  कोलकात्ता  के नेता जी सुभाष हास्पिटल जाती है, जहां डॉक्टर  ने कहा  की 'देखने में वह महिला है। आवाज, स्तन, सामान्य जननांग इत्यादि सब कुछ महिला के हैं। हालांकि,उसके शरीर में जन्म से ही गर्भाशय और अंडाशय नहीं है। उसे कभी माहवारी भी नहीं हुई।  उन्होंने बताया  कि यह दुर्लभ स्थिति है और अमूमन 22 हजार लोगों में से इस तरह का एक केस मिलता है. आश्चर्यजनक बात तो यह कि उक्त महिला की 28 वर्षीय बहन की जांच में भी यही स्थिति सामने आई थी।डॉक्टर ने बताया कि दरअसल ऐसे लोग जेनेटिकली पुरुष होते हैं,लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि उक्त महिला की कीमोथेरेपी की जा रही है और उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा, 'वह महिला की तरह पली-बढ़ी है और एक पुरुष के साथ लगभग एक दशक तक विवाहित जीवन जी चुकी है। इस समय हम मरीज और उसके पति की काउंसलिंग कर रहे हैं और समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे भी वे उसी प्रकार जीवन बिताएं जैसे अब तक रहे हैं।' डॉक्टर ने कहा कि मरीज की दो अन्य रिश्तेदारों को भी अतीत में यही समस्या रही है.

Suggested News