बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी, जगदानंद और सुरेंद्र के लाडले जाएंगे विधानसभा ! बेटों को विधायक बनाने की तैयारी में जुटे बिहार के दिग्गज सियासतदान

मांझी, जगदानंद और सुरेंद्र के लाडले जाएंगे विधानसभा ! बेटों को विधायक बनाने की तैयारी में जुटे बिहार के दिग्गज सियासतदान

PATNA: रुपौली विधानसभा उपचुनाव में जदयू और राजद को वहां की जनता ने नकार दिया है। वहीं रुपौली विधानसभा उपचुनाव में करारी हार मिलने के बाद अब राजद और जदयू बिहार की अन्य चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। आगामी दिनों में बिहार की चार और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है जिसमें रामगढ़, बेलांगज, तरारी और इमामगंज शामिल है। 

मालूम हो कि, रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह के बक्सर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यहां उपचुनाव होना है। वहीं बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव के जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट पर भी उपचुनाव होना है। ऐसे ही इमामगंज से विधायक जीतन राम मांझी के गया से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट पर और तरारी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इन चारों सीटों पर चुनाव जीतने के लिए राजद जदयू अपने स्तर से तैयारी में लग गई है।

वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो इन सीटों पर राजद-जदयू ने इन सीटों पर उतारे जाने वाले उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में परिवारवाद देखने को मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो सभी नेता अपने पुत्रों को सेट करने में लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब अपने दूसरे बेटे अजित सिंह को सियासत में सेट करना चाहते हैं।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में अजित सिंह को राजद उम्मीदवार बनाया जा सकता है। जगदानंद सिंह पहले ही अपने बेटे सुधाकर सिंह को पहले विधायक और अब सांसद बनाने में सफलता पा चुके हैं। ऐसे में अब अजित को विधायक बनाकर वे दूसरे बेटे को भी सेट कर देंगे। सूत्रों की माने तो लालू यादव ने जगदानंद सिंह को हरी झंडी दे दी है और उनके बेटे जल्द ही रामगढ़ में चुनाव प्रचार करते दिख सकते हैं।

बेलागंज : राजद में एक और कद्दावर नेता सुरेन्द्र यादव भी अपने बेटे को विधायक बनाने को बेताब बताये जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सुरेन्द्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव इस बार के उपचुनाव में राजद उम्मीदवार के तौर पर बेलागंज से किस्मत आजमा सकते हैं। सूत्रों की माने तो इसके लिए सुरेन्द्र यादव ने पिछले दिनों लालू यादव से अपनी इच्छा जाहिर की थी। लालू यादव भी बेलागंज में सुरेन्द्र यादव की मजबूत पकड़ को देखते हुए उनके बेटे विश्वनाथ यादव को उम्मीदवार बनाने पर मुहर लगा सकते हैं।

इमामगंज से विधायक रहे जीतन राम मांझी अपनी खाली हुई सीट पर अपने छोटे बेटे प्रवीण मांझी को उपचुनाव में उतार सकते हैं। इस बार एनडीए की ओर से इमामगंज सीट हम के खाते में जा सकती है। जीतन राम मांझी के एक बेटे संतोष सुमन पहले से विधान परिषद के सदस्य और नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हैं। अब जीतन राम अपने दूसरे बेटे को टिकट दे सकते हैं। ऐसे में उनके दोनों बेटे सियासत में सेट हो जाएंगे. फ़िलहाल जीतन राम मांझी खुद केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं।

Suggested News