बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, 2024-25 का अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, 2024-25 का अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार...

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र पांच दिनों तक चलेगा। वहीं इस दौरान विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष के द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध, धराशाई हो रहे पुल, रोजगार समेत कई मामलों पर सरकार को घेर सकता है। वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष के तीखे सवालों के जवाब देने और अपनी उपलब्धियों को गिनवाने को तैयार है।

बता दें कि मानसूम सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस सत्र के दौरान कई विधेयक भी पारित किए जाएंगे। 26 जुलाई को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। वहीं सरकार की तैयारी यह है कि हाल के दिनों की एक बड़ी घटना-पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों को पकड़ लिया गया है। विधि व्यवस्था के नाम पर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। विपक्ष को एक मौका पुल-पुलियों के ध्वस्त होने के नाम पर मिल रहा है। विपक्ष के हंगामे पर सरकार के पास भी जवाब है। 

सरकार कह सकती है कि ठेकेदार काली सूची में डाले गए हैं। इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। पुल-पुलियों की मरम्मत या पुनर्निमाण की जवाबदेही उन्हीं ठेकेदारों को दी गई है, जिन्होंने इनका निर्माण किया था। बड़ी बात यह कि ध्वस्त हुए अधिसंख्य पुल-पुलियों का निर्माण पूर्ववर्ती सरकार में हुआ था, जिसके कर्ता-धर्ता अभी विपक्ष में हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में आक्रामक है। इसी परिणाम के नाम पर विपक्ष की ऐसी ही आक्रामकता राज्य के दोनों सदनों में देखी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में राजग 39 सांसदों की संख्या के साथ गया था। वापसी 30 की हुई। 10 सांसद विपक्षी खेमें के हो गए। यह विपक्ष के मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।

Suggested News