बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस ने 6 घंटे के अभियान में 135 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई शराब भट्ठियों को किया नष्ट

मोतिहारी पुलिस ने 6 घंटे के अभियान में 135 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई शराब भट्ठियों को किया नष्ट

MOTIHARI : मोतिहारी एसपी डॉ• कुमार आशीष के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में छह घंटे में पुलिस ने 135 लोगों को गिरफ्तार किया है।वही कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। 


एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने अन्त र्मध्य रात्रि को 20:00 बजे से 02:00 बजे तक 06 घंटे का अवैध शराब का निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण, तस्करी की रोकथाम, राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्ग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में वाहन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। 

इस विशेष अभियान में कुल 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 06 व्यक्ति बलात्कार, 02 व्यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधित कांड एवं 18 व्यक्ति मद्यनिषेध कांड केआरोपी हैं। चलाए गए विशेष अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 27 व्यक्तियों से विधिवत चालान काटा गया है। इस विशेष अभियान में कुल 48 लीटर शराब भी बरामद किया गया है। 

मोतिहारी एसपी के निर्देश पर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के सर्जिकल और स्विफ्ट विशेष अभियान के द्वारा अपराध नियंत्रण और निवारण के साथ-साथ लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। एसपी ने शराब व अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी थानेदार को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News