बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मतदता सूची से काटा जा रहा हिंदुओं का नाम, मुसलमान वोटर्स के लिए की गई गड़बड़ी, गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, पीएम मोदी से की बड़ी मांग

मतदता सूची से काटा जा रहा हिंदुओं का नाम, मुसलमान वोटर्स के लिए की गई गड़बड़ी, गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, पीएम मोदी से की बड़ी मांग

PATNA: केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने देश के करीब सभी प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने में योजनाबद्ध तरीके से गड़बड़ी करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं को शारीरिक रूप से उपस्थित होकर इसकी जांच कराने की आवश्यकता बताई। दरअसल, आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में हिन्दू मतदाता वोट करने से वंचित रह गए, क्योंकि उनके नाम काट दिए गए थे। बड़े पैमाने पर हिन्दू मतदाता का मतदाता सूची में ही नाम के आगे 'DELETE' का मुहर लगा दिया गया।  मतदाता पहचान पत्र रहने के बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं था। जबकि दूसरी तरफ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता सूची में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह कोई एक प्रदेश का मामला नहीं है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण 2002 के बाद नहीं हुआ है। उन्होंने बेगूसराय संसदीय और झारखंड के राजमहल विधानसभा तो एक मॉडल के रूप में पत्रकारों को उपलब्ध कराते हुए कहा कि राजमहल के एक बूथ में 2019 में 672 मतदाता थे जबकि 2024 में इस बूथ पर 1461 मतदाता हो गए और एक बूथ को दो बूथ में बदल दिया गया। गिरिराज सिंह ने इसे वोट जेहाद और बूथ जेहाद बताते हुए कहा कि यह केवल दो प्रदेश का मामला नहीं है यह सभी प्रदेशों में हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि वे बिहार में इस को लेकर सभी बूथों का एक सर्वे करवा रहे हैं जिसकी रिपोर्ट भी आने लगी है। केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग और सभी राज्यों के निर्वाचन आयोग से इस मामले की जाँच के लिए 2014 से लेकर 2024 तक के सभी बूथों पर मतदाताओं की बढ़ी संख्या का तुलनात्मक अध्ययन करे तो स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कई मतदाता के नाम काट दिए गए तो उनके माता और पिता के नाम अलग -अलग बूथों  में कर दिया गया। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने इसे इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि इसमें टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं, जिसकी गहन जांच होनी चहिये और सभी मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर एक बूथ पर 20 मतदाताओं का नाम काट दिया जाए और किसी बूथ पर 20 मतदाताओं का नाम जोड़ दिया जाए तो समझा जा सकता है कि कितने वोटों का अंतर हो जाएगा। बेगूसराय के सांसद ने जोर देते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर हिन्दू बूथों पर हुई गड़बड़ी को दूर करने के लिए जरूरी है कि एक मतदाता सूची जो पूर्व के चुनाव की है, उसे परिवार सहित चिन्हित करके उनका मतदाता सूची पुर्नरीक्षण के समय केन्द्रित मतदाता केन्द्र पर ही पूरे परिवार का नाम रहे। मुस्लिम बहुल इलाकों के बूथों पर मतदाताओं की हुई अप्रत्याशित वृद्धि के लिए पूर्व के तीन चुनाव के मतदाता सूची में चिन्हित मतदाता परिवार सहित सूचीबद्ध किया जाए। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय उपस्थित रहे।

Suggested News