बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद् में सत्ताधारी दल के सचेतक मनोनीत हुए नीरज कुमार,उपमुख्य सचेतक संजय मयूख बने और राबड़ी को नेता प्रतिपक्ष की मिली जिम्मेवारी

बिहार विधान परिषद् में सत्ताधारी दल के सचेतक मनोनीत हुए नीरज कुमार,उपमुख्य सचेतक संजय मयूख बने और राबड़ी को नेता प्रतिपक्ष की मिली जिम्मेवारी

PATNA : आगामी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसका 26 जुलाई का समापन हो जायेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 2024 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। विधानसभा में इस पर 25 को, जबकि विधान परिषद में 26 जुलाई को इस पर मुहर लगेगी। हालांकि विधान परिषद में इसे 26 जुलाई को पारित किया जाएगा। विधानसभा में 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा और मतदान होगा।

उधर मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष, सत्ताधारी दल के सचेतक, उप मुख्य सचेतक और उपनेता का मनोनयन कर दिया गया है। वहीँ भारतीय जनता पार्टी के संजय मयूख को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है। उधर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सर्राफ और भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सत्ताधारी दल के उपनेता के रूप में जिम्मेवारी दी गयी है। 

जबकि सत्तारूढ़ दल की ओर से जदयू एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक मनोनीत किया गया है। वही राबड़ी देवी को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के अनुमति के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।   

वहीं विधानसभा में भी भाजपा की ओर से सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उपमुख्य सचेतक का भी मनोनयन कर दिया गया है। पार्टी ने जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया है। जबकि विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरि भूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह को सचेतक के तौर पर मनोनीत किया गया है।

Suggested News