बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के लोगों को आलसी समझते थे नेहरू जी, इंदिरा जी ने कहा - पराजय की भावना से ग्रसित हैं भारतीय : नरेंद्र मोदी

देश के लोगों को आलसी समझते थे नेहरू जी, इंदिरा जी ने कहा - पराजय की भावना से ग्रसित हैं भारतीय : नरेंद्र मोदी

NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में देश को संबोधित करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने देश के कुशल कामगारों पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू जी यह मानते थे कि देश के लोग आलसी हैं। वहीं इंदिरा गांधी जी यह मानती थी कि देश के लोग पराजय की भावना से ग्रसित हैं।

कांग्रेस की मानसिकता पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने पंडित नेहरू की लालकिले से  दिए गए भाषण का जिक्र किया। नेहरू जी ने कहा था  कि हिन्दुस्तान काफी मेहनत करने की आदत आम तौर से नहीं है। हम इतना काम नहीं करते जितना कि युरोप, जापान, चीन, रूस और अमेरिका वाले करते हैं। यह न समझिए वो कौमें कोई जादू से खुशहाल हो गई, वो मेहनत से और अक्ल से हुई है। यह उनको सर्टिफिकेट दे रहे हैं भारत के लोगों को नीचा दिखाकर। उनकी सोच थी भारतीय आलसी और कम अक्ल के लोग होते हैं।

इंदिरा गांधी पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी के भी भाषण को लेकर कांग्रेस पर वार किया। इंदिरा गांधी के भाषण पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने लालकिले से कहा था कि दुर्भाग्यवश हमारी आदत यह है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है, तहब हम आत्मतृष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं। कभी कभी तो ऐसा लगने लगता है कि पूरे राष्ट्र ने ही पराजय भावना को अपना लिया है। 

आज कांग्रेस को देखकर लगता है कि इंदिरा जी ने भले ही देश के लोगों का आकलन सही तरीके से नहीं किया हो,लेकिन कांग्रेस का एकदम सटीक आकलन किया था। कांग्रेस के शाही परिवार के लोग मेरे देश के लोगों को ऐसा ही समझते थे। और आज भी उनकी यही सोच देखने को मिलती है।



Suggested News