बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी 3.0 का पहला बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण ने चुनी खास साड़ी, देंखे 2019 से अब तक का लुक...

मोदी 3.0 का पहला बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण ने चुनी खास साड़ी, देंखे 2019 से अब तक का लुक...

DESK: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट आज संसद में पेश होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी मंगलवार को बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे संसद के निचले सदन लोकसभा में निर्मला सीतारमण एक बार फिर बजट को संसद पटल पर रखेंगी। बजट पेश करने के लिए सीतारमण बेहद ही खास लुक चुनती हैं। साल 2019 से लेकर अब तक अपने बजट भाषण में उन्होंने कभी लाल, पीली, नीली तो कभी कत्थई कलर की साड़ी पहनी है। इस बार भी उन्होंने एक बेहद ही खास लुक को चुना है।

बजट पेश करने से पहले नर्मला सीतारमण खास अंदाज में बजट दिखाया। दरअसल, निर्मला सीतारमण ने इस बार व्हाइट-पिंक साड़ी में दिखी। वे वित्त मंत्रालय पहुंची जहां उन्होंने बजट दिखाया जिसके बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए निकल गई हैं। वे थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। वे राष्ट्रपति को बजट की कॉपी भी सौंपेंगी।

हर बार की तरह उन्होंने अपने सातवें बजट भाषण के लिए साड़ी ही चुना है। उनकी साड़ी का कलर सफेद और डार्क पिंक है। गुलाबी और सफेद रंग संयोजन और मासूमित का रंग माना जाता है। 

वहीं निर्मला सीतारमण के पिछले सालों के बजट लुक की बात करें तो साल 2024 के अंतरिम बजट के लिए उन्होंने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। नीला रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।

बजट 2023 के लिए वित्त मंत्री ने लाल रंग की साड़ी चुनी थी। पारंपरिक लाल रंग प्रेम, ताकत, बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है।

साल 2022 में निर्मला सीतारमण ने कॉफी कलर की साड़ी पहनी थी। यह एक बोमकाई साड़ी जिसे ओडिशा में निर्माण होता है।

कोरोना काल यानी साल 2021 में वित्त मंत्री ने लाल बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। यह रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है।

2020 में वित्त मंत्री ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। पीले रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है। यह बजट अब तक के भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा बजट था जो 2 घंटे 42 मिनट का था।

2019 में वित्त मंत्री ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है।

Suggested News