बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट ने जमुई, कैमूर और नालंदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि की दी मंजूरी, मंत्री जमा खान ने सीएम नीतीश का जताया आभार

नीतीश कैबिनेट ने जमुई, कैमूर और नालंदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि की दी मंजूरी, मंत्री जमा खान ने सीएम नीतीश का जताया आभार

PATNA : नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में 27 एजेंडा पर मुहर लगायी गयी है। जिसमें बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत जमुई के अंचल खैरा के बानपुर में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित स्थूल प्राक्कलन की राशि ₹5591.67 लाख (पचपन करोड़ इक्यान्चे लाख सतसठ हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। 

वहीँ नालंदा जिलान्तर्गत अंचल बिहारशरीफ, मौजा देवीसराय में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की राशि ₹5661.03 लाख (छप्पन करोड़ इक्सठ लाख तीन हजार रुपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। 

साथ ही कैमूर जिला के अंचल चैनपुर-मौजा-नौघरा में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित स्थूल प्राक्कलन की राशि ₹5817.99 लाख (अन्ठावन करोड़ सत्रह लाख निन्यानवे हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।

मंत्रीपरिषद के इस फैसले का अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्संख्यक कल्याण विभाग की मांग का ख्याल रखा है। उन्होंने कैबिनेट से इसकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News