बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झाल बचाते हुए सदन पहुंचे विपक्षी नेता, नीतीश सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी, विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भारी बवाल...

झाल बचाते हुए सदन पहुंचे विपक्षी नेता, नीतीश सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी, विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भारी बवाल...

PATNA: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। आज सदन का तीसरा दिन है। सदन में आज भी विपक्षी नेता जोरदार हमला कर रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के कारण आज विधानसभा में विपक्षी नेता भारी बवाल कर रहे हैं। विपक्षी नेता सदन में आज झाल बचाते हुए पहुंचे हैं। विपक्षी नेता झाल बचाकर अनोखे तरीके से विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

बीते दिन विपक्षी नेता झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे थे। विपक्षी नेताओं ने बताया कि कल झुनझुना बचाने का अर्थ था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने वाला है, लेकिन नहीं मिला। वहीं अब हम लोग झाल लाकर बचा रहे हैं। क्योंकि अब बिहार सरकार भी पांच साल तक झाल बचाएंगे। 

बिहार सरकार झाल बचाते रहेंगे और केंद्र सरकार उनसे झाल बचवाती रहेगी। फंड के नाम पर हमें ठगा गया है और जनता को बताया जा रहा है कि बहुत कुछ मिला है लेकिन हमें कुछ नहीं मिला है। एक्सप्रेस-वे से क्या होगा बिहार को ना रोजगार मिलेगा, ना ही बिहार में फैक्ट्रियां बनेंगी। पीएम मोदी ने बिहार को ठगा है। 

मालूम हो कि पहले दिन विपक्ष ने सदन में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सब्जियां लकार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन सदन में विपक्षी नेताओं ने झुनझुना लाकर प्रदर्शन किया वहीं आज झाल बचाकर सदन में विपक्षी नेता हंगामा कर रहे हैं। वहीं आज सदन में पेपर लीक मामले को लेकर भी बिल पेश किया जाएगा। जिसको लेकर भी सदन में हंगामा हो रहा है। 



Suggested News