बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा असामाजिक तत्वों का तांडव, युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर की दुकानदार की पिटाई, जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूदा

पटना में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा असामाजिक तत्वों का तांडव, युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर की दुकानदार की पिटाई, जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूदा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां गंगा घाट पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। जानकारी अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने लोहे के रॉड से मारकर दुकानदार का सर फाड़ दिया है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी है। 

दरअसल, यह घटना एन आईटी घाट का है। जानकारी अनुसार डेढ़ सौ की संख्या में असामाजिक तत्वों का तांडव पटना के एनआईटी घाट पर देखने को मिला है। बताया जा रहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा एक युवती को परेशान किया जा रहा था। जिसका विरोध एक दुकानदार ने किया। वहीं दुकानदार को आरोपियों को रोकना महंगा पड़ा।

बता दें कि, असामाजिक तत्वों ने लोहे के रॉड से दुकानदार के सिर पर हमला कर दिया है। वहीं घायल दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा लिया। बताया जा रहा कि, स्थानीय लोग और नाविकों के द्वारा युवक की जान बचाई गई। जानकारी अनुसार दुकान से असामाजिक तत्वों ने 30 हजार से ज्यादा कैश लूट लिया है।  

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पीरबहोर थाना प्रभारी सबीह उल हक़ मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल युवक की अस्पताल में इलाज जारी है।

Suggested News