बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पालीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी को अचानक आया हार्ट अटैक, इलाज के लिए एम्स में कराया गया भर्ती

पालीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी को अचानक आया हार्ट अटैक, इलाज के लिए एम्स में कराया गया भर्ती

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार की अचानक आई हार्ट अटैक ने सबको चौंका दिया। वे अपने आवास पर ही थे। आनन फानन में इलाज के लिए सहयोगियों द्वारा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल पटना एम्स भेज दिया। जहाँ डाक्टरों द्वारा उनका इलाज़ किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार कुछ ही देर पहले पीएचसी पालीगंज का निरीक्षण कर अपने आवास पर ही गए थे। कुछ देर बाद फिर उन्हें पीएचसी द्वारा आयोजित किये गए जनसंख्या पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। वे अपने आवास पर कुछ देर आराम करने के बाद  इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने आने वाले थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बारह बजे के करीब अचानक तबियत संजीव कुमार की खराब हो गई। जिसके बाद उनके सहयोगियों ने आनन फानन में तत्काल  उन्हें इलाज के लिए पालीगंज  पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पर स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज़ के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती के लिए रेफर कर दिया। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से एम्स भेजा गया। जहाँ पर एम्स के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। स्थानीय पीएचसी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया की पहली नजर में हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं इस बीच बीडीओ संजीव कुमार की अचानक तबियत खराब होने की खबर से पूरे अनुमंडल में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पीएचसी अस्पताल में काफी भीड़ बीडीओ संजीव कुमार को देखने के लिए लग गई। इस बीच एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने इसकी तत्काल सूचना मिलते ही पीएचसी अस्पताल पहुंच कर बीडीओ संजीव कुमार की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें तत्काल एम्स भेजने की व्यवस्था किया। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ बिपिन कुमार ने मौके पर पहुंच कर बीडीओ संजीव कुमार को देखने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल में तत्काल  भर्ती के लिए भेजने की तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया। 

जानकारी के अनुसार बीडीओ संजीव कुमार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन करने 11 बजे आना था। जबकि इसके कुछ ही देर पहले वे पालीगंज पीएचसी अस्पताल का निरीक्षण कर अपने आवास लौटे थे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बीडीओ की आने में देरी होने की कारण जब आयोजकों द्वारा  पता किया गया तो बीडीओ संजीव कुमार की अचानक तबियत खराब होने की ख़बर आई और उन्हें उनके सहयोगियों द्वारा पीएचसी अस्पताल में भर्ती किए जाने की ख़बर आई। इसके बाद सभी लोग पीएचसी प्रभारी समेत वहीं भागे भागे आए। देखा तो बीडीओ संजीव कुमार बेड पर पड़े थे। उन्हें प्राथमिक इलाज़ डाक्टरों द्वारा किया जा रहा था।

पटना से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News