बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुर्सी बचाने के लिए पीएम मोदी ने चली बड़ी चाल, बिहार आंध्र प्रेदश को दिया अधिक फंड, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बड़ा हमला

कुर्सी बचाने के लिए पीएम मोदी ने चली बड़ी चाल, बिहार आंध्र प्रेदश को दिया अधिक फंड, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बड़ा हमला

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के कारण विपक्षी नेता जबरदस्त बवाल कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद पोर्टिको में राजद के विधान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन में जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को जो बजट दिया है सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए है। कुर्सी बचाने के लिए पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश और बिहार को अधिक फंड दिया है। बाकी सारे राज्य को छोड़ दिया है। पूरा देश को छोड़ दिए हैं। 

राबड़ी देवी ने कहा कि, सीएम नीतीश विशेष राज्य का दर्जा मांगे थे, ऐसे में छोटी सी राशि देने से क्या होगा..। अन्य राज्यों के अपेक्षा बिहार को इसलिए ज्यादा पैसा दिया गया ताकि नीतीश कुमार भाग ना सके। जो पैसा बिहार को मिला है उस पैसे से क्या होगा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार को विकसित बनाना है तब उनकी मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, उस विशेष राज्य का दर्जा का क्या हुआ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि, बिहार गरीब राज्य है... यहां गरीबी ज्यादा है, यहां क्या है ना कल है, ना कारखाना है, ना फैक्ट्री है... खाली बालू और पानी है। बिहार में कल और कारखाना लगाना चाहिए ताकि लोगों को रोजगार मिले। किसानों को रोजगार मिले मजदूरी मिले। राबड़ी देवी ने कहा कि, पुल गिर रहा है, अब तक 20 पुल गिर गया, कैसे काम हो रहा है कौन पुल बनवा रहा है, कब टेंडर हुआ है, जड़ नहीं पकड़ रहा है खाली पुल गिर रहा है कि, कब टेंडर हुआ किसके समय में हुआ, कौन बनवा रहा था ये सब पत्ता करना चाहिए था लेकिन कोई जड़ पकड़ ही नहीं रहा है, सीधे लालू-तेजस्वी कर रहे हैं, उनके लिए बहुत है।

राबड़ी देवी ने कहा कि, सीएम नीतीश बजट की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उनकी कुर्सी बचाने के लिए काफी है। पीएम मोदी ने पूरे देश और बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। लोग समझ रहे हैं, एक्सप्रेस-वे पुरानी योजना है। वृद्धा पेंशन सहित सभी योजनाओं में कटौती की गई है। वहीं लालू यादव की तबीयत को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि, जांच करवाने गए हैं। अभी ठीक हैं। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News