बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपराधी को पकड़ने जा रही रही पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी घायल

अपराधी को पकड़ने जा रही रही पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मी घायल

NAWADA : जिले में अपराधी को पकड़ने जा रही पुलिस वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस जीप में सवार 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

एएसआई निरंजन सिंह ने बताया कि बीती देर रात उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी गांव में छिपकर बैठा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने को जा रही थी। उसी दौरान पुलिस जीप को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पांच जवान घायल हो गये। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। किसी भी जवान को ज्यादा गंभीर चोट नहीं है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News