बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

सासाराम में गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

SASARAM : जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रामपुर नरेश गांव में एक गर्भवती महिला ने पारिवारिक तनाव में अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पेट में 6 महीने का गर्भ भी था। मृतक महिला पूजा कुमारी 19 साल की थी तथा उसकी एक बेटी भी थी। 

बता दें कि ढाई साल पहले बक्सर के धनसोई के रहने वाले पूजा कुमारी की शादी करगहर के रामपुर नरेश के आजाद चौधरी के साथ हुआ था। उन दोनों से एक पुत्री संतान भी थी। बीती रात पति पत्नी दोनों एक ही कमरे में सोए थे। लेकिन अचानक पति ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी पत्नी ने कमरे में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। जबकि पूजा छह महीना की गर्भवती थी। यह खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई। जिसके बाद महिला के मायके के लोग भी पुलिस को लेकर पहुंच गए। 

पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही मृतक महिला के पति तथा अन्य लोग परिजन फरार हो गए है। जबकि घर पर मृतक की बूढ़ी सास तथा एक अन्य महिला ही मिली। मायके वाले का आरोप है कि उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया या फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News