बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों संयुक्त सत्र को किया संबोधित, चुनाव आयोग का जताया आभार, कहा- दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों संयुक्त सत्र को किया संबोधित, चुनाव आयोग का जताया आभार, कहा- दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

DESK: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र जारी है। पीएम सहित 543 नए सांसदों ने शपथ ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, "करोड़ों देशवासियों की ओर से मैं भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था।

उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 4 दशकों से कश्मीर में बंद और हड़ताल के बीच कम मतदान हुआ है। भारत के दुश्मनों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर की राय के रूप में प्रचारित किया। लेकिन इस बार कश्मीर घाटी ने ऐसी सभी ताकतों को करारा जवाब दिया है।"

दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। 

इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी गवाह बनेगी। आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।"

Suggested News