बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पटना में पीटी टीचर्स का प्रदर्शन, सचिवालय गेट पर भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिलाओं पर भी बरसाए डंडे

BREAKING: पटना में पीटी टीचर्स का प्रदर्शन, सचिवालय गेट पर भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिलाओं पर भी बरसाए डंडे

PATNA: बिहार विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन हैं। वहीं सड़क से लेकर सदन तक तक बवाल जारी है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी तो वहीं पटना में अपनी मांगों को लेकर फिजिकल टीचर सड़क पर उतर गए हैं। सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रही है।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है। वहीं जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने विरोध जता रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा। महिलाओं को भी पुलिसकर्मी धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। फिजिकल टीचर्स शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के सेवा शर्त और वेतनमान में सुधार की मांग कर रहे हैं। इनका वेतन 8000 रुपए है। जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है।

बिहार शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 के अंतर्गत STET 2019 का आयोजन किया गया था। जिसमें शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली के लिए परीक्षा ली गई।

सचिवालय गेट के पास से सभी को हटा दिया गया है। पुलिस की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि यह प्रदर्शन करने का स्थल नहीं है, प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां अनावश्यक भीड़ न लगाएं। परमिशन लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करें।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News