बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी का सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप कहा- "नीतीश के नियत ठीक नईखे" 

राबड़ी देवी का सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप कहा- "नीतीश के नियत ठीक नईखे" 

पटना- बिहार में तीसरे चरण के मतदान के साथ-साथ पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिये हमला बोले हुए सीएम नीतीश कुमार को पत्तल खीचवा की संज्ञा दे दी है. 

राबड़ी देवी ने ट्विट कर लिखा है कि “नीतीश के नीयत टीक नईखे. ई सब पत्तल-खिचवन के कवनो लाज-शर्म नईखे. एतना बेईजती के बाद भी ओट खातिर हाथ मिलईले बाड़न स. एकनी से होशियार रहे के बा।फेरू चुनाव के बाद आपन डफली-आपन राग अलपिहन स. झूठा विकास और देश भक्ति के नाम पर आपन उल्लू सिधा करे मे लागल बाड़न सब।एकनी के झांसा मे नईखे आवे के.”



आपको बता दें कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार भोजपुरी भाषा में हमला कर रही है. गौरतलब है की पूर्व सीएम राबड़ी देवी मंगलवार को भी भोजपुरी में सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया था की तीर का भी जमाना नहीं रहा.


Suggested News