बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEET परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया तंज, बोले - रुस-यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध रुकवा दिया, लेकिन यहां पेपरलीक...

NEET परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया तंज, बोले - रुस-यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध रुकवा दिया, लेकिन यहां पेपरलीक...

DESK : नीट परीक्षा 2024 रद्द होने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार पेपर लीक को रोक पाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। यही कारण है कि नीट जैसी परीक्षा भी अब सुरक्षित नहीं रही है। वहीं राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद पीएम मोदी पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध रुकवा दिया, लेकिन अपने देश में वह पेपर लीक को नहीं रोक पा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कुलपतियों की योग्यता पर भी सवाल उठाए।

पेपर लीक रोकना नहीं चाहती सरकार

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, मुझे हजारों लोगों ने पेपर लीक की अपनी परेशानी शिकायत सुनाई। ऐसा कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया। लेकिन कुछ कारणों से, नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।" 

शिक्षा विभाग में भाजपा की गहरी घुसपैठ

पहली बार राजबरेली से सांसद बने राहुल गांधी ने कहा, "ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं रखा गया है। बल्कि इसलिए रखा गया है क्योंकि वे एक खास संगठन से जुड़े हैं। और इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ की है और इसे नष्ट कर दिया है।" 

पूरी शिक्षा प्रणाली को किया नष्ट

राहुल गांधी ने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया है। ऐसा होने और आपके परेशान होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र, उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है... यह सबसे जरूरी है कि जो लोग यहां दोषी हैं, उन्हें सजा दी जाए।"


Suggested News