बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाने माने आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का पटना में हुआ निधन, आयुष चिकित्सा क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

जाने माने आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का पटना में हुआ निधन, आयुष चिकित्सा क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

PATNA : बिहार के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का आज सुबह पटना के सब्जीबाग स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे अल्जाइमर्स नामक बीमारी से लंबे समय से ग्रसित थे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। गुलबी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके बडे़ पुत्र डॉ.सुनील दूबे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन से पूरे आयुर्वेद चिकित्सा प्रक्षेत्र शोक की लहर में डूब गया।


आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार, बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन, विश्व आयुर्वेद परिषद आदि संगठनों ने वैद्य सुभाष दूबे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय, डॉ. बी बी उपाध्याय, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ.मणिभूषण कुमार, डॉ. अब्दुस सलाम, डॉ.निशु कुमार पांडेय, डॉ. जुली पांडेय, डॉ.अमजद अली, डॉ. मार्तंड कुमार मिश्रा, डॉ.मनोज दूबे, डॉ. एस एन पासवान ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

वहीँ बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन के डॉ.धनंजय शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ.सुभाष वर्मा, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार दुबे डॉ. शिवमंगल मिश्रा डॉ.शिवादित्य ठाकुर ,राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पटना के प्राचार्य डॉ . संपूर्णानंद तिवारी आदि चिकित्सकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

 डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की उनके निधन से बेहद मर्माहत एवं स्तब्ध हूं। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।आयुर्वेद चिकित्सा जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

Suggested News