बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सशस्त्र सीमा बल ने युवक-युवतियों को दी भर्ती की जानकारी, सशस्त्र बल से जुड़ने को किया प्रेरित

सशस्त्र सीमा बल ने युवक-युवतियों को दी भर्ती की जानकारी, सशस्त्र बल से जुड़ने को किया प्रेरित

Gaya : जिले में 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर बाराचट्टी कैंप के कंपनी कमांडर रामबीर कुमार द्वारा बाराचट्टी स्थित केंदुआ विद्यालय में युवक एवं युवतियों को सशस्त्र बलों में भर्ती की जानकारी दी गई। 

इस दौरान युवक-युवतियों को सशस्त्र बल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल कैंपस की भी साफ-सफाई की गई तथा अपने आसपास ग्राम तथा देश को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया। 

इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया साथ ही कहूदाग माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया इस 

मौके पर कहूदाग पंचायत के मुखिया दीनानाथ प्रजापत सरपंच शैलेश कुमार गुप्ता पंचायत सूर्य देव पासवान शिक्षक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट


Suggested News