बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत में 18 साल के बाद दिखा शनि चंद्र ग्रहण, खगोलविदों के लिए यह है महत्वपूर्ण घटना, जानें क्या है इसकी विशेषता

भारत में 18 साल के बाद दिखा शनि चंद्र ग्रहण, खगोलविदों के लिए यह है महत्वपूर्ण घटना, जानें क्या है इसकी विशेषता

DESK: भारत में 18 साल के बाद शनि चंद्र ग्रहण देखने को मिला है। इस अद्भुत नजारे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, भारत के कई हिस्सों में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि शनि का चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। यह अद्भुत नजारा 18 साल बाद देखा गया। शनि चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहित कई जगहों से सामने आई है।

बता दें कि, शनि का चंद्रग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा शनि के ठीक सामने से गुजरता है। इस दौरान हमारे सौरमंडल का छल्ले वाला ग्रह कुछ समय के लिए दिखाई नहीं देता है। वैज्ञानिक इसे लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न कहते हैं। इससे पहले मार्च में चंद्र ग्रहण देखा गया था। शनि चंद्र ग्रहण 24 जुलाई की मध्यरात्रि 1.30 बजे से शुरू हुआ। इसके 45 मिनट बाद 1:45 बजे तक चंद्रमा ने शनि ग्रह को पूरी तरह से ढक लिया। 

फिर 45 मिनट बाद यानी 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलते हुए नजर आना शुरू हुआ। भारत में 18 साल बाद इस दुर्लभ नजारे को देखा गया। शनि के चंद्र ग्रहण ने अंतरिक्ष में एक शानदार नजारा पेश किया। चंद्रमा और शनि का एक सीध में आना इसे देखने वालों के लिए जितना आश्चर्यजनक था, खगोलविदों के लिए भी यह उतनी ही महत्वपूर्ण घटना है। 

शनि के चंद्रग्रहण ने वैज्ञानिकों के लिए इससे अध्ययन का एक सुनहरा मौका दिया है, जिससे अंतरिक्ष की पेचीदगी और शनि की दृश्यता के बारे में जानने का मौका मिला है। दिल्ली और कोलकाता में देखा गया नजारादुर्लभ खगोलीय घटना की एक झलक पाने के लिए पूरे देश में खगोलशास्त्रियों और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों ने अपनी दूरबीनें लगाई थीं। राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट का क्षेत्र इसके लिए प्रमुख स्थल के रूप में सामने आया।

Suggested News