बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने दुनिया को कहा अलविदा, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, बिहार से है खास रिश्ता

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने दुनिया को कहा अलविदा, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, बिहार से है खास रिश्ता

PATNA: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रभात झा मूल रुप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही गांव के रहने वाले हैं। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्हें भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे। 

भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।

बीजेपी नेताओं के अनुसार, 29 जून को प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है। उनका हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हितानंद शर्मा बंसल भी अस्पताल पहुंचे थे।

प्रभात झा की गिनती ग्वालियर-चंबल के कद्दावर भाजपा नेताओं में होती थी। वह अपनी पार्टी की तरफ से दो बार राज्यसभा सांसद बनाए गए थे। बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते थे। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। 

प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनकी शादी रंजना झा से हुई थी। दो बेटे हैं। बड़े बेटे तुष्मुल और छोटे अयत्न झा हैं। शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं।

Suggested News