बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा सबसे जरुरी, बजट से पहले जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ने की मोदी सरकार से बड़ी मांग

बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा सबसे जरुरी, बजट से पहले जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ने की मोदी सरकार से बड़ी मांग

PATNA : आगामी 23 जुलाई को पेश होनेवाले आम बजट को लेकर बिहार की उम्मीदें बढ़ी हुई है। सरकार में शामिल तमाम पार्टियों सहित विपक्ष द्वारा भी लगातार प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहा है। ऐसे में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी विशेष राज्य के दर्जे को बिहार की जरुरत बताया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यूपीए के शासन में कुछ नहीं किया। साथ ही उत्तर बिहार में हर साल आनेवाली बाढ़ से स्थायी निजात पाने को लेकर भी उन्होंने केंद्र की तैयारियों के बारे में बताया

विपक्ष क्या बोलेगा इसमें, नीतीश कुमार का शुरू से यह मांग रहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। विशेष राज्य के लिए नीतीश कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली की थी। विपक्ष आज विशेष राज्य की मांग कर रही है। जबकि 10 साल केंद्र में यूपीए की सरकार रही, उस समय एक बार भी उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास नहीं किया। उनकी कोशिश थी कि कैसे बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दें।

नीतीश कुमार ने खड़ा किया बेस

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने शासन में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे चीजों के लिए बेस तैयार किया। अब यहां से बिहार को विकसित राज्य बनना है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या स्पेशल पैकेज दिया जाए। ताकि बिहार को आगे बढ़ाया जाए। यह बिहार को मिलना चाहिए।

उत्तर बिहार में बाढ़ से मिलेगी मुक्ति

संजय झा ने बताया कि बिहार में हर साल आनेवाली बाढ़ को लेकर मैंने केंद्र से कमेटी गठित करने की मांग की थी। अब इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब बाढ़ से राहत के लिए नेपाल में बन रहे हाईडैम के पूरा होने में देरी हो तो बिहार में इससे बचाव को लेकर क्या किया जा सकता है। समिति ने अपनी रिपोर्ट दी है। केंद्र सरकार बाढ़ को लेकर गंभीर है। जल्द इससे स्थायी निदान के लिए काम शुरू होगा।

REPORT - DHEERAJ SINGH


Suggested News