बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की अजीबोगरीब सरकार, बजट बनाता कोई और पढ़ता कोई और है, जनविश्वास यात्रा के आखिरी दिन तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दिखाया आइना

बिहार की अजीबोगरीब सरकार, बजट बनाता कोई और पढ़ता कोई और है, जनविश्वास यात्रा के आखिरी दिन तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दिखाया आइना

PATNA: तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का आज आखिरी दिन है। आज वह अपनी यात्रा के तहत मधेपुरा पहुंचे हैं। वहीं मधेपुरा में तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मी सो बातचीत की है। तेजस्वी यादव ने इस दौरान पत्रकारों के कई सवालों का जवाब भी दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको यात्रा में भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास उनके साथ है। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई नेता नहीं है जो जनता का विश्वास जीते, लेकिन हमारे साथ जनता विश्वास, प्यार और आशीर्वाद है। वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। 

जनता के बीच रख रहे अपनी बात

वहीं जब तेजस्वी यादव ने पूछा गया कि आप जनविश्वास यात्रा पर हैं और आपके विधायक दल छोड़ कर जा रहे हैं। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, उनका पूरा ध्यान यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि, सही समय आने दीजिए, अनुकूल समय आने दीजिए सब का जवाब देंगे। हम लोगों को किसी बात की चिंता नहीं है। जनता हमारी मालिक हमारे साथ है। किसी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करनी है। हम अपनी बात 17 महीने में हमने क्या काम किया है। वह हम जनता के बीच रख रहे हैं। 

बिहार में महागठबंधन की स्थित मजबूत

तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा आज खत्म हो रही है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान जनता को 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण भी दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें इस रैली में जनता का भरपूर साथ मिला है। पटना की रैली में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। हम जनता के सामने अपनी बातों को रख रहे हैं। वहीं उन्होंने बिहार में महागठबंधन की स्थिति को लेकर कहा कि जनविश्वास यात्रा में मिल रहे समर्थन के हिसाब से देखें तो हमलोग मजबूत स्थिति में हैं।   

बजट बनाता कोई और पढ़ता कोई और है

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में स्थिरता नहीं है। जब तक स्थिरता नहीं रहेगी तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा बजट हम लोगों ने बनाया और सदन में पढ़ कोई और रहा है। 2 दिन बाद ही सरकार बदल जाती है। ऐसा बस बिहार में ही होता है और सब जगह तो ऐसा नहीं होता। वहीं इस दौरान उनके बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे।  

रंजन की रिपोर्ट

Suggested News