बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में नदी किनारे मिला छात्र का आई कार्ड और यूनिफार्म, ग्रामीणों ने जताई डूबने की आशंका

वैशाली में नदी किनारे मिला छात्र का आई कार्ड और यूनिफार्म, ग्रामीणों ने जताई डूबने की आशंका

VAISHALI : जिले में वाया नदी में एक बच्चे के डूबने की आशंका पर खोजबीन की जा रही है। वहीँ परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम मचा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर बभनटोली गांव निवासी मो. आबीर का 11 वर्षीय पुत्र तनवीर जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर इनायत में वर्ग छः में पढ़ता है और वह गुरुवार को विद्यालय गया था। 


जब वह समय से वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी क्रम में वाया नदी के  किनारे उसका आई कार्ड एवं यूनिफार्म रखा हुआ पाया गया है,जिससे लोगों को आशंका है कि तनवीर विद्यालय से लौटने के दौरान शायद नदी में स्नान करने गया होगा। इसी दौरान वह डूब गया होगा। 

वही विद्यालय के शिक्षक नईम अहमद ने बताया कि तनवीर विद्यालय आया था। विद्यालय द्वारा निकाले गए प्रभात फेरी में वह शामिल भी हुआ है। इस खबर को सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग नदी किनारे जुट गए और बच्चे की खोजबीन करने लगे। 

सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल भी घटनास्थल पहुँचकर घटना की जानकारी लिया। बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दिया गया है। टीम को आते ही नदी के अंदर खोजबीन कराया जा रहा हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट 

Suggested News