बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनेरशरीफ में सूफी महोत्सव 2024 का आयोजन, सूफी गायकों ने बांधा समां, कुर्सी खाली देखकर भड़के विधायक

मनेरशरीफ में सूफी महोत्सव 2024 का आयोजन, सूफी गायकों ने बांधा समां,  कुर्सी खाली देखकर भड़के विधायक

पटना- सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सुल्तानुल मखदूम शेख कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी व मखदूम शाह दौलत मनेरी रहमतुल्लाह अलेह के दरगाह के पास आयोजित सूफी महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, मनेर विधायक भाई वीरेन्द्र और  नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

सूफी महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि मनेर सूफी संतों के यह नगरी भाईचारा का संदेश देती है। सूफी संतो के ही आशीर्वाद से ही बिहार चलता है। मनेर ऐसी जगह है जहां से सबसे पहले सूफिज्म के प्रचार प्रसार की शुरुआत हुई है। 

साथ ही मंत्री जमा खान ने कहा कि मनेर में पर्यटन व सुफिज्म के दृष्टिकोण से विकास में जो भी कमियां है मैं उसे पूरा करूँगा। मैं मनेर पहले से आता रहा हूं, जुड़ा हूँ ,इसलिए यहाँ की कमियों को दूर करने का भी कर्तव्य मेरा है। वही मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने सूफी महोत्सव में खाली कुर्सियां को देखकर अपने सम्बोधन में अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि यह सूफी संतों की नगरी है यह कार्यक्रम के लिए हमने विधानसभा में मामले को उठाया था तब  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहाँ सूफी महोत्सव की शुरुआत करवाया। आप महज खानापूर्ति नही करें, प्रचार प्रसार की साफ साफ कमी दिखाई दे रही है। प्रोटोकॉल का भी पालन नही किया गया। 

आमंत्रण पत्र पर उद्घाटनकर्ता मंत्री, स्थानीय विधायक, सांसद, प्रथम व्यक्ति नगर परिषद अध्यक्ष का नाम भी नहीं है। सुधारने की जरूरत है ऐसे आयोजनों से भाईचारा प्रेम का संदेश जाता है। मनेर सूफी संतो की नगरी है। 

दिल्ली के आफरीन ग्रुप ने कार्यक्रम की शुरुआत सूफियाना कलाम छाप तिलक सब छीनी तोह से नयना मिलाइके..अल्लाह हु अल्लाह हु.. भर दे झोली मेरे के मोहम्मद...मौला मेरे मौला खोजते खोजते तुमको क्या से क्या हो गया हू..पिया हाजी अली पिया हाजी अली ओ प्रसिद्ध शानदार प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया. उधर सूफी महोत्सव को लेकर राज्य सरकार व पर्यटन विभाग के द्वारा मनेर दरगाह को रंग बिरंगे लाइटों से व बतियो से सजाया गया. रंगीन लाइटों से सजी दरगाह अपनी खूबसूरती को बिखेरती नजर आयी.

रिपोर्ट- सुमित 


Suggested News