बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में नाव पलटने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली में नाव पलटने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सहदेई ओपी क्षेत्र नयागांव 28 टोला में नाव पलट जाने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बूरा हाल हो गया है। मृतक किशोर नयागांव 28 टोला निवासी निवासी सोहन राय का 13 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया गया है। 

बताया गया है कि मृतक किशोर अपने मवेशी के लिए चारा लाने जा रहा था। उसी नाव पर अन्य 5 लोग भी छोटा नाव पर सवार होकर दियारे इलाके में खेती बाड़ी करने जा रहे थे। तभी बीच नदी में अचानक नाव पलट गया। नाव पलट जाने से घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

हालाँकि की घटना के बाद सभी पांच लोगों ने नदी तैर कर सुरक्षित निकल गए। लेकिन नाव से दब जाने के कारण किशोर की मौत हो गई। लोगों ने नदी से उसे निकाला और महनार अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर किशोर की मौत हो जाने के बाद सहदेई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल में जीत गई है।

वैशाली से ऋषव की रिपोर्ट 

Suggested News