बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी बीमारी का इलाज कराकर पटना लौटे तेजस्वी यादव, आते ही विशेष राज्य को लेकर नीतीश कुमार पर बरसे

अपनी बीमारी का इलाज कराकर पटना लौटे तेजस्वी यादव, आते ही विशेष राज्य को लेकर नीतीश कुमार पर बरसे

PATNA : लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव की तबीयत नासाज हो गई थी। कई चुनाव प्रचार में उन्हें व्हील चेयर पर देखा गया था। अब तेजस्वी यादव पूरी तरह से फिट होकर पटना लौट आए हैं। आज पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव पूरी तरह से ऊर्जा से भरे हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने मानसून सत्र के दौरान सदन से गायब रहने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम सदन में रहें या रहें, हम जनता के दिल में रहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 15 अगस्त से हमलोग बिहार के दौरे पर निकल रहे हैं। जिसके लिए खुद को फिट रखना भी जरुरी है। 

तेजस्वी ने इस दौरान विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए जदयू पर ठिकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा यह बात हमलोगों को पहले से ही पता था कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा।  उन्होंने कहा कि जदयू के भरोसे नरेंद्र मोदी जी आज प्रधानमंत्री हैं। जदयू के पास पूरा मौका था कि वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि जदयू भी नहीं चाहती थी। उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया।

संशोधन कर सकते थे

तेजस्वी ने कहा हमेशा ही यह कहा जाता है कि विशेष राज्य का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। लेकिन, इसमें संशोधन हो सकता है। पहले भी कई मामले में संशोधन किया जा चुका है। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन भाजपा की नियत ही नहीं है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। जिसमें जदयू भी शामिल हो गई है।



Suggested News