बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नॉनवेज खाने के लेकर दंपती में हुआ झगड़ा, गुस्साई पत्नी ने ईंट से मार-मारकर पति के सिर को कर दिया खोखला, विभत्स वीडियो हुआ वायरल

नॉनवेज खाने के लेकर दंपती में हुआ झगड़ा, गुस्साई पत्नी ने ईंट से मार-मारकर पति के सिर को कर दिया खोखला, विभत्स वीडियो हुआ वायरल

DESK : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खाना खाने को लेकर विवाद के बाद एक महिला ने पति पर ईंट से वार कर दिया। महिला ने पति की ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के दौरान महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पति की लाश पर बैठकर उसकी निर्मम हत्या कर चुकी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आरोपी महिला पति की लाश पर बैठी मिली। 

गायत्री का रूप देखकर कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया
बताया गया कि हथौड़ा गांव में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी (39) और 2 बच्चों के साथ रहता था। सत्यपाल एक स्टेडियम में प्राइवेट जॉब करता था। गायत्री से उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बेटी BA कर रही है, बेटा 12वीं में पढ़ता है।

गायत्री नॉनवेज नहीं खाती थी, जबकि सत्यपाल नॉनवेज का बहुत शौकीन था। वह अक्सर घर में नॉनवेज बनवाता था। इसको लेकर उसकी हमेशा पत्नी से लड़ाई होती रहती थी। कभी-कभी वह पत्नी को पीट भी देता था। गुरुवार को सत्यपाल ने नॉनवेज बनाने की जिद की। गायत्री ने मना कर दिया तो सत्यपाल भड़क गया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

इसी बीच गायत्री ने घर में रखी ईंट उठाकर पति पर हमला कर दिया। सत्यपाल बचने के लिए घर से बाहर भागा। गायत्री भी उसके पीछे दौड़ी और बाहर आकर सत्यपाल को गिरा दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगी। गायत्री इतनी गुस्से में थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

गायत्री ने ईंट से सत्यपाल के सिर पर इतने वार किए कि उसका भेजा बाहर आ गया। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। गायत्री का यह रूप देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

Suggested News