बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डंपर चालक की लावरवाही से खत्म हो गया पूरा परिवार, दंपति सहित 4 की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

डंपर चालक की लावरवाही से खत्म हो गया पूरा परिवार, दंपति सहित 4 की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

DESK: सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी के लखनऊ का है। जहां सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। वहीं झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक सात साल की बच्ची बाल बाल बच गई। 

जानकारी अनुसार देर रात बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास अयोध्या हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक सात साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। 

बताया जा रहा है कि, महिला आठ माह की गर्भवती थी। मृतकों की पहचान बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35), पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) के रुप में हुई है। वहीं एक बेटी वैष्णवी इस घटना में बाल बाल बच गई है। मृतक उमेश टाइल्स कारीगर था। वह हाइवे किनारे झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। 

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात भी सभी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। वैष्णवी हादसे की चपेट में आने से बच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Suggested News