बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ताकत घटने से बढ़ गया घमासान, बिहार में भी कम हो गए 9 सियासी पहलवान, राजद और लाल झंडा वाले करेंगे मोदी को बेदम..खेल समझिए...

ताकत घटने से बढ़ गया घमासान, बिहार में भी कम हो गए 9 सियासी पहलवान, राजद और लाल झंडा वाले करेंगे मोदी को बेदम..खेल समझिए...

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र पांच दिनों तक चलेगा। वहीं इस दौरान विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि इस बार सदन में बिहार के सत्ताधारी दल एनडीए की ताकत घट गई है। सदन के पिछले कार्यवाही में जहां एनडीए के 39 सांसद थे। वहीं अब एनडीए के पास केवल 30 सांसद है। 10 सासंद विपक्षी खेमे में हैं। जिससे विपक्ष सदन के कार्यवाही में आक्रामक रहेगा। 

दरअसल, लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में आक्रामक है। इसी परिणाम के नाम पर विपक्ष की ऐसी ही आक्रामकता राज्य के दोनों सदनों में देखी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में एनडीए 39 सांसदों की संख्या के साथ गया था। वापसी 30 की हुई। 10 सांसद विपक्षी खेमें के हो गए। यह विपक्ष के मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।

वहीं दूसरी ओर आज से ही संसद का बजट सत्र भी शुरू होना है। वहीं कल यानी 23 जुलाई को संसद में निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। वहीं संसद में भी विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम इस बार बेहद चौंकाने वाले थे। दो बार से बहुमत हासिल कर रही बीजेपी इस बार बहुमत से चुक गई है। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए बीजेपी को सहयोगी दलों की जरुरत पड़ी है। वहीं अपनी खोई हुई कई सीटों को विपक्षी दलों ने हासिल कर लिया है। जिसके कराण उनका मनोबल बढ़ा है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव में बिहार में विपक्ष के खाते में 9 सीटें आई। जिसमें 4 राजद के 3 कांग्रेस के तो वहीं 2 लेफ्ट पार्टी ने जीती। वहीं पूर्णिया की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 30 सीटों में ही संतोष करना पड़ा। वहीं अब बिहार और केंद्र में विपक्ष मजबूती के साथ खड़ा है। ऐसे में विपक्ष केंद्र सरकार और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश में है। 

Suggested News