बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात फेरों के पहले लड़के के सिर पर गायब बाल देख कर भड़की लड़की, ऐन मौके से पहले शादी से इंकार, भारी बवाल

सात फेरों के पहले लड़के के सिर पर गायब बाल देख कर भड़की लड़की, ऐन मौके से पहले शादी से इंकार, भारी बवाल

BANKA: शादी से जुड़े अक्सर कई मामले आते रहते हैं। जहां सात फेरे के पहले दूल्हा या दुल्हन को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो जाते हैं। जिसके कारण लड़का या लड़की शादी करने से इंकार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका से सामने आया है। जहां युवक ने अपना गंजापन छिपाकर शादी तो पक्की कर ली। लेकिन सात फेरों के पहले ही दुल्हन के सामने सारी सच्चाई आ गई और दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों परिवार वालों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

दरअसल, घटना बांका जिले के गिद्धौरा गांव की है। जहां सुरेश मंडल के बेटे अखिलेश की शादी सुल्तानगंज के कटहरा निवासी प्रसादी मंडल की बेटी प्रियंका से पक्की हुई थी। शादी जब तय हुई थी तब लड़के ने अपने गंजेपन की बात छिपाई थी। और विग पहनकर लड़की वालों से मिलने आया था।

लड़की के परिजन भी लड़के के गंजेपन से अनजान थे। और विग पहनने के सवाल पर उसने बताया कि परिवार में किसी के निधन के चलते उसने अपना सिर मुंडवाया है। लेकिन जब लड़की ने सोशल मीडिया साइट पर लड़के की बिना बालों की फोटो देखी, तो उसे यकीन हो गया कि अखिलेश के सिर पर बाल नहीं है। 

जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद अब लड़के पक्ष के लोग 50 हजार की रकम देने से इंकार कर रहे हैं। और अब ये मामला शंभूगंज पुलिस थाने पहुंच गया है। फिलहाल अब इस मामले पुलिस जांच कर रही है। 

Suggested News