बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा का दूल्हा...यूरोप की दुल्हन, पटना में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, लेकिन ये इश्क नहीं आसां.....

छपरा का दूल्हा...यूरोप की दुल्हन, पटना में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, लेकिन ये इश्क नहीं आसां.....

PATNA: बिहार में एक ऐसी शादी हुई है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। बताया जा रहा है कि शादी 9 जुलाई को हुई है। जानकारी अनुसार दुल्हा बिहार के छपरा का रहने वाला है तो वहीं दुल्हन यूरोप की है। छपरा जिला के रहने वाले एक युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया। पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई। सारी रस्में निभाई गई। जिसे देख मेहमान भी खुश हो गए।

छपरा के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक निवासी सुनील कुमार सिंह एवं सुलोचना देवी के पुत्र अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद वहीं काम करने लगे। वहीं हंगरी की रहने वाली विवियान जावरस हंगरी की वहां के सरकारी स्कूल में म्यूजिक शिक्षिका हैं। पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवियन से अमन भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा करते रहते थे जो विवियन को काफी प्रभावित किया। 

उनकी चाहत थी कि भारत में उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो। ऐसे में जब दोनों परिवार के बीच शादी की बात तय हो गई तो दुल्हन हंगरी से बिहार पहुंच गई। पटना में हुई शादी में मटकोर, हल्दी, मेहंदी, संगीत सारे कार्यक्रम हुए। वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने भी भाग लिया। बारात लगी और द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई है। शादी में गांव से पंडित और हजाम भी बुलाए गए। इस तरह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। 

दूल्हे अमन कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति पहले नहीं थी। बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए। इसके बाद यह तय हुआ कि शादी बिहार में की जाएगी। फिर भारतीय संस्कृति से रिति-रिवाज के साथ शादी हुई। शादी से पहले दूल्हे ने अपने गांव में एक पौधा लगाकर मिसाल पेश की। वहीं दुल्हन ने कहा कि उन्हें बिहार की संस्कृति बेहद पसंद है। वो भारत के बारे में बहुत कुछ जानती हैं।

Suggested News