बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME NEWS : दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, घर छोड़कर फ़रार हुए आरोपी

BIHAR CRIME NEWS : दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, घर छोड़कर फ़रार हुए आरोपी

GOPALGANJ : जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में ससुराल पक्ष के लोगों पर एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वही घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका सुरेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी थी।


घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की जादोपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला भठवा गांव निवासी सुखदेव यादव अपनी 23 वर्षीय बेटी लीलावती  की शादी गम्हरिया गांव निवासी सुभाष यादव के बेटा सुरेश यादव के साथ वर्ष 2018 में धूमधाम से किया था। ससुराल वाले ने दहेज में एक लाख रुपए की मांग किया। लेकिन मायके वालो ने 85 हजार रुपये दिया था। 15 हजार रुपये बकाया रह गया था। 

आरोप है कि मृतक़ा के ससुर व जेठानी अक्सर पैसे की मांग करते रहे। नही देने पर मारपीट कर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच बुधवार की रात उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया गया और आरोपी घर छोड़ फ़रार हो गए। 

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर सुबास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

गोपालगंज से नवाब अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News