बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कपड़ा सिलाई करने से मना करने शख्स ने दर्जी पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : कपड़ा सिलाई करने से मना करने शख्स ने दर्जी पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले में नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर 2 में एक युवक ने दर्जी को चाकू गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना में दर्जी गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। जख़्मी दर्जी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के देख रेख में उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


दरअसल जिले में आए दिन मामूली विवाद में लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। मामूली विवाद में भी कब कौन किस पर हमला कर दे कहा नहीं जा सकता है। ताजा मामला उस वक्त की है जब नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी स्वर्गीय जुम्मन मियां के बेटा ईश मोहम्मद अंसारी अपने टेलर की दुकान पर कपड़ा के सिलाई कर रहा था। 

इसी बीच एक युवक कपड़ा सिलाने पहुंचा और लेकिन दर्जी ने उसे कपड़ा सिलने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसके पास समय नहीं था। इस बात को लेकर दर्जी और ग्राहक के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते युवक ने चाकू निकालकर दर्जी पर हमला कर दिया। 

घटना में दर्जी बुरी तरह जख़्मी हो गया। जिसे परिजनों द्वारा तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। वहीँ इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News