बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस जेई के खिलाफ हाईकोर्ट ने दिया केस करने का आदेश, उसे पेमेंट करने के लिए रात के अंधेरे में खोल दिया ऑफिस, जिला पर्षद ने कर दिया भंडाफोड़

जिस जेई के खिलाफ हाईकोर्ट ने दिया केस करने का आदेश, उसे पेमेंट करने के लिए रात के अंधेरे में खोल दिया ऑफिस, जिला पर्षद ने कर दिया भंडाफोड़

GAYA : गया में दिन के उजाले में पेमेंट करने की जगह जिला पर्षद के अधिकारी रात के अंधेरे में किसी विशेष को 20 लाख रुपए से अधिक का पेमेंट करने जा रहे थे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी। खास बात यह कि जिसे पेमेंट किया जाना था उसकी पेमेंट पर हाईकोर्ट की रोक लगी है। ऐसा जिला पर्षद अध्यक्ष नैना देवी का कहना है। नैना देवी का कहना है कि ऑफिस का समय दिन में होता है न की रात। रात के समय आफिस खोलकर पेमेंट निर्गत किया जाना गलत किए जाने की ओर इशारा कर रहा है। 

ऐसी कोन सी जरूर आ गई अधिकारियों को रात में ही पेमेंट करना आवश्यक हो गया था। उन्होंने कहा कि यहां जब हमलोग पहुंचे तो पेमेंट किये जाने की कार्रवाई को रोक दिया गया। पूछताछ में पता चला कि 20 लाख रुपए का पेमेंट किया जाना था।। पेमेंट जेई सुबोध कुमार को किया जाना था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश हाईकोर्ट का आ चुका है। बावजूद इसके जेई को पेमेंट किया जा रहा था। यह पूरी तरह से गलत है। ऐसे अधिकारियों को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि जिला पर्षद ने पेमेंट रोके जाने के हाईकोर्ट के आदेश से जुड़ा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया।

वहीं पार्षद श्वेता यादव ने कहा कि यहां दुनिया का हर सरकारी आफिस दिन में खुलता है और सारे काम उसी समय होते हैं। लेकिन यहां उलटी गंगा बह रही थी। रात में ऑफिस खोलकर जिला पर्षद के अधिकारी लाखों रुपए के वारे न्यारे करने में जुटे थे। हमलोगों के पहुंचने से मामला रुक गया। 

उन्होंने कहा कि पार्षद के लिए विभाग के पास धन नहीं है और रात में चोरी से पेमेंट किए जाने के लिए विभाग के पैसे हैं। यही नहीं पेमेंट उसे किया जा रहा है जिसके खिलाफ हाईकोर्ट का आदेश है। वहीं डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर दुष्यंत सिंह का कहना है कि पेमेंट किया नहीं गया है। अभी तो कागजी कार्रवाई ही की जा रही थी। जांच पड़ताल के बाद ही पेमेंट की कार्रवाई की जाती है।

REPORT - MANOJ KUMAR

Suggested News