बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता-अफसर गठजोड़: मंत्री 'पारस' की पार्टी के 'कोषाध्यक्ष' की भ्रष्ट अभियंता से सेटिंग! SVU ने पूछताछ के लिए किया तलब

नेता-अफसर गठजोड़: मंत्री 'पारस' की पार्टी के 'कोषाध्यक्ष' की भ्रष्ट अभियंता से सेटिंग! SVU ने पूछताछ के लिए किया तलब

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की मुश्किलें बढ़ गयी है।भष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए विशेष निगरानी इकाई की ओर से नोटिस भेजा गया है। 2 अगस्त को उन्हें SVU के समक्ष उपस्थित होने के लिए नोटिश भेजा गया है।

पारस की पार्टी के खजांची हैं सिन्हा

बताते चलें की केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनकी पार्टी में सुनील कुमार सिन्हा उनकी पार्टी में प्रदेश कोषाध्यक्ष है। जिन्हें पूछताछ के लिए निगरानी इकाई ने नोटिस भेजा है।  बताते चलें की बुडको के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार यादव पर 400 करोड़ का एक टेंडर पास करने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। इस आरोपों की जांच विशेष निगरानी इकाई की ओर से की गयी थी। जिसके बाद 25 जुलाई को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ 98 लाख 41 हजार 366 रुपए का आय से अधिक संपत्ति का FIR दर्ज किया गया था। 

जांच के दौरान रालोजपा नेता सुनील कुमार सिन्हा पर बुडको में पोस्टेड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार यादव के साथ मिलीभगत का आरोप लगा है। आरोप है की सुनील कुमार सिन्हा ने अनिल कुमार यादव का पूरा साथ दिया है। जिसके बाद निगरानी विभाग ने 29 जुलाई को सुनील कुमार को नोटिस जारी किया है। जांच में अगर आरोप सत्य पाए गए तो केंद्रीय मंत्री पारस की पार्टी के कोषाध्यक्ष का फंसना तय है।

विवेकानंद की रिपोर्ट  

Suggested News