बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में इस विभाग में होगी बंपर बहाली, विधानसभा चुनाव के पहले 1 लाख 22 हजार 703 पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम नीतीश देंगे बड़ा तोहफा

बिहार में इस विभाग में होगी बंपर बहाली, विधानसभा चुनाव के पहले 1 लाख 22 हजार 703 पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम नीतीश देंगे बड़ा तोहफा

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार जल्द ही बड़ी बहाली निकालने वाली है। यह बहाली बिहार पुलिस में खाली 1 लाख से अधिक पदों के लिए निकाली जाएगी। दरअसल, बिहार में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते क्राइम को देखते हुए सीएम नीतीश ने बीते दिन हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान सीएम ने अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

सीएम नीतीश ने इस दौरान निर्देश देते हुए कहा है कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के खाली करीब एक लाख 22 हजार 703 पदों पर जल्द बहाली का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि रात्रि और पैदल गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिये विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 पद स्वीकृत किये जा चुके हैं। 1,06,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर बहाली शीघ्र करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला पदाधिकारी और महिला पुलिस कर्मियों का पदस्थापन हो। साथ ही उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार हो, उनकी बातें सुनी जायें।

वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। अभी बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 30 हजार हो गयी है। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से थानों में जो महिलायें शिकायत लेकर आतीं हैं, उन्हें समस्याओं के समाधान में सहूलियत हो रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News