बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस देश ने साल के अंत तक 10 लाख भारतीय कौवे को मारने का बनाया प्लान, जानिए क्या है पूरा मामला

इस देश ने साल के अंत तक 10 लाख भारतीय कौवे को मारने का बनाया प्लान, जानिए क्या है पूरा मामला

N4N DESK : भारत में जहाँ गोरैया और कौवे की संख्या तेजी से घटती जा रही है। वहीँ केन्या सरकार में 2024 के अंत तक दस लाख भारतीय कौवे को मारने का प्लान बनाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये कौवे 1940 में ही भारत से अफ्रीका आ गए थे। बताया जा रहा है की केन्या के तटीय इलाके में कौवे की संख्या बढ़ जाने से इसका असर पर्यटन और होटल इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। 

वहां कौवे आनेवाले पर्यटकों को न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि दूसरे पंक्षियों के घोसले को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ये दूसरे पक्षियों के अंडे और चूजों को भी खाते हैं। वहीं दूसरी ओर कम पक्षियों के कारण पर्यावरण खराब हो रहा है। कीड़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। 

इस बारे में केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस (KWS) का मानना है कि ये 'इंडियन हाउस कौवे' विदेशी पक्षी हैं, जो सालों से यहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। पर्यटकों को परेशान करने से पर्यटन उद्योग को क्षति हो रही है। जिसका असर केन्या की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसके मद्देनजर केन्या सरकार ने अब कड़ा कदम उठाया है। 2024 के अंत तक 10 लाख कौवे को मारने का प्लान बनाया है।

Suggested News