बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं के साथ ऐसा ही करते हैं...शुरु से..घरे से आदत है... राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश की खुली पोल

महिलाओं के साथ ऐसा ही करते हैं...शुरु से..घरे से आदत है... राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश की खुली पोल

PATNA: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। बुधवार को विपक्ष के द्वारा सदन में भारी बवाल किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश विपक्ष पर भड़क गए। उन्होंने विपक्ष को जमकर सुनाया। यही नहीं सीएम नीतीश ने इस दौरान राजद की महिला विधायक को भी सुनाया। उन्होंने राजद की एक महिला विधायक पर भड़कते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती हो? मसौढ़ी की राजद विधायक रेखा देवी को सख्त नसीहत देते हुए सीएम नीतीश ने कहा, अरे महिला हो कुछ जानती हो? कहां से आते हैं ,इन लोगों ने कुछ किया है ? 2005 के बाद में महिला को हमने आगे बढ़ाया है। 

वहीं अब सीएम नीतीश के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को खुब खरी-खोटी सुनाया है। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। शुरू से उनका यही आदत है। वो अपने घर की महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते हैं। कई घरेलु मामले हैं जो हम लोग जानते हैं। महिला को वे क्या मान सम्मान देते हैं सब कोई जानता है।

राबड़ी देवी ने कहा कि, कुछ दिन पहले दोनों हाउस में लड़का लड़की को लेकर सीएम नीतीश ने जो बयान दिया था उससे दुनिया वाले उनके नाम पर हंसे थे, देश-विदेश में वो हंसी के पात्र बने। जदयू महिलाओं की सम्मान नहीं करती है। सीएम नीतीश महिलाओं को बढ़ावा देने का दिखावा करते हैं। राजद विधायक सवाल पूछ रही थी उनका अधिकार है अपने क्षेत्र के बारे में विकास को लेकर सवाल करना, लेकिन सीएम नीतीश ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजद और महागठबंधन के नेता महिलाओं की सम्मान करते हैं। जदयू के लोग बेइज्जत करते हैं। राजद ने दलित महिला को सम्मान दिया विधायक बनाया औ नीतीश कुमार उनका अपमान किए। नीतीश कुमार अधिक पढ़े-लिखे हैं, ज्यादा विद्वान हैं। उनको समझ में आना चाहिए कि ऐसे व्यवहार उचित नहीं है।  

पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News