बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ने अपहृत किशोरी को लाने के लिए पीड़ित की मां से कराया फ्लाइट की टिकट बुक, रहने और आने जाने का पूरा खर्चा वसूला, फिर भी गायब हो गई युवती

पुलिस ने अपहृत किशोरी को लाने के लिए पीड़ित की मां से कराया फ्लाइट की टिकट बुक, रहने और आने जाने का पूरा खर्चा वसूला, फिर भी गायब हो गई युवती

DEORIA : यूपी में योगी सरकार की पुलिस की चर्चा अपराधियों के एनकाउंटर करने को लेकर होती है। लेकिन, इसी यूपी की पुलिस की अपनी एक कार्रवाई को लेकर चर्चा में आ गई है। देवरिया जिले से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था, जिसमें किशोरी को मुंबई से बरामद किया गया। लेकिन, जहां से किशोरी को लाने के लिए तीन पुलिसकर्मी गए थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने आने जाने का पूरा खर्चा अपहृत किशोरी की मां से वसूला। जिसमें जाने के लिए फ्लाइट की टिकट से लेकर वहां ठहरने के लिए पैसे और वापसी के लिए ट्रेन का खर्चा शामिल है। इन सबके बाद भी अपहृत किशोरी अपने घर नहीं पहुंची है। मुंबई से वापस आने के बाद वह फिर से लापता हो गई। अब किशोरी की मां थाने के चक्कर काट रही है।

प्रेम प्रंसग से जुड़ा है मामला

दरअसल, देवरिया में बघौचघाट थाना इलाके से कुछ समय पहले गांव का ही एक युवक प्रेम जाल में फंसा कर किशोरी को भगा ले गया। इसकी जानकारी हुई तो मां ने थाने पहुंचकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। 

फ्लाइट के टिकट के लिए 22 हजार खर्च कराया

पुलिस की तीन सदस्यीय टीम उसे मुंबई से लाने के लिए तैयार हुई। स्थानीय पुलिस ने मां से करीब 22,200 रुपये का लखनऊ से फ्लाइट के टिकट बुक कराए। इसके बाद वापसी के लिए करीब सात हजार रुपये के ट्रेन के टिकट भी मां से बनवाए। 

यही नहीं वहां आने-जाने में होने वाले खर्च के लिए भी पीड़िता की मां से करीब छह हजार रुपये की नगदी भी ली। 

इसके बाद युवती को बरामद कर मां को सौंप दिया, लेकिन युवती फिर से गायब हो गई। इसके बाद से मां अपनी बेटी की बरामदगी के लिए अब फिर पुलिस से गुहार लगा रही है। 

अब तक उसकी लड़की का पता नहीं चल सका है। इधर थकहार कर उसने सारी आपबीती उच्चाधिकारियों को सुनाई है। उसने बेटी को बरामद करते हुए टिकट बनवाने व खर्च के लिए पैसे लेने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 

इस संबंध में सीओ सीटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Suggested News