बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका को सीबीआई कोर्ट के किया हवाले

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका को सीबीआई कोर्ट के किया हवाले

PATNA : नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। अग्रिम जमानत के लिए दायर याचिका का मामला अब सीबीआई कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है। सोमवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। 

बता दें यह प्रक्रिया 11 जुलाई को किया गया था। लेकिन, सोमवार को इस मामले में डेट पड़ने के चलते लोअर कोर्ट से सारे कागजात सीबीआई कोर्ट को भेज दिया गया। अब संजीव मुखिया के बेल की सुनवाई सीबीआई कोर्ट 2 में होगी।

कोर्ट से अभी तक फरार है संजीव मुखिया

आरोपी संजीव अभी तक फरार हैं। उन्होंने कोर्ट में लिखित आवेदन दे कर बताया था कि इस पूरे मामले से उसका लेना-देना नहीं है। फंसाया जा रहा है। इस वजह से अग्रिम जमानत का आवेदन दे रहा हूं। उस वक्त तक कोर्ट के पास केस डायरी नही पहुंचा था। यही वजह है कि कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 15 जुलाई का डेट दिया था।

नालंदा का रहने वाला है संजीव

संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र यारपुर बलवापर गांव का रहने वाला है। गांव में ही संजीव के बुजुर्ग पिता जनक किशोर प्रसाद अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। संजीव के पिता खेती करते हैं। मां एएनएम थी, जो अब रिटायर हो गई हैं। संजीव मुखिया को लोग लूटन मुखिया के नाम से भी जानते हैं। संजीव मुखिया उर्फ संजीव कुमार सरकारी कर्मचारी है।

वो नालंदा के नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। संजीव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। संजीव की पत्नी ममता हाउस वाइफ हैं। पहले पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन वो हार गई। 


Suggested News