बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट, फिर प्रियंका गांधी पर कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट, फिर प्रियंका गांधी पर कसा तंज

मुंगेर में मतदान शुरु हो गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सबसे पहले अपने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.मत डालने से पहले गिरिराज सिंह ने मंदिर में पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया और फिर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गिरिराज ने कहा कि मैंने अपना वोट डाला है, जो कि मुंगेर क्षेत्र में था.

 गिरिराज सिंह ने कहा कि अब अपने इलाके बेगूसराय जा रहा हूं. जहां मैं लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करूंगा. गिरिराज ने विपक्ष पर निशाना साधा और उन्हें डरे सहमे, हताश लोगों की जमात बताया. प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वो अपने को नेत्री मानती हैं लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वो देश के पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ें. 

भारतीय जनता पार्टी  के फायरब्रांड नेता केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह दूसरी बार बेगूसराय से चुनाव जीतने की जुगत में है. यहां भी आज मतदान हो रहा है. गिरिराज सिंह मुंगेर लोकसभा के बड़हिया के वोटर हैं.

मुंगेर लोकसभा में 7 विधानसभा आता हैं. जिसमें तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं. वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल  ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं. ललन सिंह चौथी बार मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं. मतदाता उनके भाग्य का फैसला कर रही है. 

रिपोर्ट- कमलेश कुमार सिंह


Suggested News