बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में वस्त्र उद्योग के विकास पर इन्वेस्टर मीट में होती रही चर्चा, कार्यक्रम में सबसे पीछे बैठकर भाषण सुनते रहे उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

बिहार में वस्त्र उद्योग के विकास पर इन्वेस्टर मीट में होती रही चर्चा, कार्यक्रम में सबसे पीछे बैठकर भाषण सुनते रहे उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

PATNA : पटना के ताज होटल में आज इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कई जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन शामिल हुए। हालाँकि इस दौरान बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा इन्वेस्टर मीट में एक आम आदमी की तरह पीछे बैठकर सुन रहे थे। उनके पीछे बैठे होने से इस बात का पता नहीं चल पा रहा था की वे बिहार सरकार के मंत्री के तौर पर इसमें शामिल हैं। मिश्रा कार्यक्रम में लगायी गयी कुर्सियों में सबसे पीछे आराम से बैठे रहे। इस दौरान किसी ने उन्हें आगे बुलाने की जहमत नहीं उठाई।   

बताते चलें की आज का कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय से सहयोग से किया गया। 100 से अधिक प्रभावशाली इन्वेस्टर इस कार्यक्रम में आए। बहुत लोग पहली बार बिहार आए। जिसमें भारत सरकार का पूरा सहयोग मिला। बिहार को टेक्सटाइल्स सेक्टर में आगे कैसे बढ़ाएं। इस बात पर विशेष रूप से चर्चा हुई। 

वहीँ उद्घाटन सत्र के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एक नया राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा भागलपुर, नवादा, नालंदा, गया और पटना में रेशम, हथकरघा और हस्तशिल्प के नए केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही बेतिया और मुजफ्फरपुर के बाद बेगूसराय में भी बड़ा टेक्सटाइल क्लस्टर विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में बिहार में हैंडलूम का बड़ा एक्सपो आयोजित किया जायेगा। देश में कृषि के बाद सबसे सबसे बड़ा उद्योग देने वाला सेक्टर वस्त्र उद्योग है। इसमें करीब साढ़े चार करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। 

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News