बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब उनके पास पावर थी तब क्यों नहीं दिलाए...? लालू- तेजस्वी पर भड़की शिवहर सांसद लवली आनंद, बजट को लेकर कह दी बड़ी बात

जब उनके पास पावर थी तब क्यों नहीं दिलाए...? लालू- तेजस्वी पर भड़की शिवहर सांसद लवली आनंद, बजट को लेकर कह दी बड़ी बात

PATNA/DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी 3.0 का पहला बजट संसद में पेश कर दिया है। बजट घोषणा के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष बजट की आलोचना कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता बजट को विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बता रहे हैं। इस कड़ी में शिवहर से एनडीए सांसद लवली आनंद ने बजट में बिहार को लेकर हुए घोषणाओं को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश को धन्यवाद दिया था। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। 

दरअसल, विपक्ष लगातार बजट को लेकर बिहार की नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाने पर विपक्ष सीएम नीतीश से इस्तीफा मांग रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बजट में बिहार को जो फंड मिला है वो झुनझुना है। केंद्र सरकार ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है। जिसको लेकर लवली आनंद ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब केंद्र और बिहार में उनकी सरकार थी तब उन्होंने क्यों नहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाया। 

लवली आनंद ने कहा कि, विपक्ष में छटपटाहट और बौखलाहट है। इसके पहले यूपीए की सरकार थी तब विपक्ष ने बिहार के बारे में नहीं सोचा। बिहार को बर्बाद कर दिया। लालू यादव अभी सीएम नीतीश से इस्तीफा मांग रहे हैं। जब वो रेल मंत्री थे तो वो बिहार को क्या दिलाएं थे, जब बिहार में उनके पास पावर था तब बिहार के लिए क्या किए। तब उनसे कौन इस्तीफा मांग रहा था। 2005 के पहले बिहार में क्या था इन लोगों ने बिहार को गर्त में पहुंचाने का काम किया है। 

वहीं बजट को लेकर लवली आनंद ने कहा कि, सराहनीय बजट है, जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस बजट से बिहार का विकास होगा। हमारी शुरु से ही मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या फिर विशेष पैकेज मिले, क्योंकि जब झारखंड से बिहार अलग हुआ तो सारा खनिज, संपदा झारखंड में चला गया। अब बिहार के विकास के लिए करीब 60 हजार करोड़ का जो फंड मिला है इससे बिहार का कल्याण होगा।  इसके पहले भी संसाधन की कमी के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाया। अब बिहार का विकास और अधिक होगा। उत्तर बिहार में बाढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपए दिया गया है, डैम बनने से बहुत राहत मिलेगा। केंद्र से मिले पैकेज से बहुत राहत मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही वो सरकार से शिवहर में रेल लाइन और एम्स की निर्माण को लेकर बात करेंगी।

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट

Suggested News