बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव ने शांभवी को लेकर दिया बयान तो भड़के अशोक चौधरी, बेटी पर बोलने वाले सांसद को रगड़ दिया...

पप्पू यादव ने शांभवी को लेकर दिया बयान तो भड़के अशोक चौधरी, बेटी पर बोलने वाले सांसद को रगड़ दिया...

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। दरअसल, 29 जून को दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। वहीं आज जदयू के तमाम नेता पटना वापस लौट रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजद पर जोरदार हमला बोला।  

वहीं अशोक चौधरी ने संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कहा कि, अच्छी बात है, एक साल के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में अध्यक्ष जी सभी राज्यों में उतना समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संजय झा की नियुक्ति होने से जो जदयू के कार्यकर्ता लंबे समय से सपना पाले हुए थे कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरे, बिहार, हरियाणा-झारखंड में कैसे पार्टी चुनाव लड़े और पार्टी को कैसे राष्ट्रीय स्तर पर उभारे इसको लेकर काम करेंगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या विशेष पैकेज मिले इसको लेकर काम करेंगे। 

अशोक चौधरी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, आरजेडी किसको बना रहा है हम लोग कमेंट करने जा रहे हैं क्या? यह हमारे लिए चिंता क्या आरजेडी करेगी? हमारा कौन पदाधिकारी बन रहा है कौन किसका है इसका मतलब हम लोग दिवालिया हो गए हैं? राजद के दिमाग से हम जनता दल यूनाइटेड चलाएं यही ना आरजेडी चाहती है। हम आरजेडी से एनओसी लेकर के जदयू के जितने लोगों का कमान दिया जाए नीतीश कुमार इतने दिनों से सरकार चला रहे हैं संगठन चला रहे हैं सब तो बेकार ही हैं कौन किसका ऐजेंट हैं इसका डिसाइड भी राजद करेगा, इसका कोई मतलब है।

वहीं क्राइम बढ़ने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि, क्राइम बढ़ा है इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। अधिकत्तर घटनाएं आपसी विवाद में हो रही है। ऐसे घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। कार्रवाई की जा रही है। वहीं पप्पू यादव के शांभवी चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने  कहा कि पप्पू यादव पहले शांभवी का पूरा डिग्री देख ले। उसके बाद कुछ बोले। वो अपनी डिग्री दिखाएं कि वो कितना पढ़े हैं। ऐसा नहीं है कि कोई पहली बार सांसद बना है तो बच्चा है और कोई चौथी बार सांसद बना है तो पहलवान है। 

Suggested News