बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के डिप्टी सीएम के बंगले पर किसने किया कब्जा, सम्राट चौधरी ने कहा यह लोग मेरा शोषण कर रहे

बिहार के डिप्टी सीएम  के बंगले पर किसने किया कब्जा, सम्राट चौधरी ने कहा यह लोग मेरा शोषण कर रहे

बिहार में अक्सर गरीब लोगों की जमीन-घर पर दबंगों द्वारा कब्जे करने की घटना सामने आती है। लेकिन अब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बंगले पर ही कब्जा हो गया है। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद डिप्टी सीएम ने कही है। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि उनके बंगले पर किसने कब्जा किया है। हालांकि सम्राट ने कोई नाम नहीं लिया। लेकिन 

दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज अपने आवास पर पौधारोपण कर रहे थे। इस दौरान जब उनको आवंटित बंगले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर किसी और का कब्जा हो गया है। सम्राट चौधरी का इशारा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ था। जो कुछ माह पहले तक बिहार के उप मुख्यमंत्री थे। इस दौरान तेजस्वी को बंगला नं. पांच एलॉट किया गया था। लेकिन, सत्ता परिवर्तन के बाद यह बंगला अब सम्राट चौधरी को आवंटित कर दिया गया है. हालांकि अभी भी इस बंगले को तेजस्वी ने खाली नहीं किया है।

लालू परिवार को बताया लुटेरा 

सम्राट चौधरी ने कहा बहुत समय से यह लोग हमलोगों का शोषण कर रहे हैं। यह लोग लुटेरे हैं. कब्जा करके रखना चाहते हैं, मैं क्या करूं।

Suggested News