बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सीएम नीतीश पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर भड़की राबड़ी, कर दी बड़ी मांग...

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सीएम नीतीश पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर भड़की राबड़ी, कर दी बड़ी मांग...

PATNA: राजद के बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इसको लेकर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने  सरकार से बड़ी मांग भी की। 

सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर भड़की राबड़ी

दरअसल, राजद के निलंबित एमएलसी सुनील सिंह राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं। राबड़ी देवी उन्हें राखी भी बांधती हैं। वहीं आज उनकी विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। सभापति के इस फैसले से राबड़ी देवी सहित राजद पार्टी गुस्से में है। राबड़ी देवी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताई है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र की हत्या हुई है, काला अध्याय है। इसे इतिहास में लिखा जाएगा। 

लोकतंत्र की हुई हत्या

उन्होंने सरकार पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि, नई परंपरा और कानून ला रहे हैं। सदन में विपक्ष बिहार की जनता की सवाल को उठाती है। नारेबाजी कर हम लोग जनता की सवाल को उठाते हैं। सुनील सिंह जनता की आवाज उठाते हैं। लेकिन बिहार सरकार की ओर से उनके द्वारा भेजी गई चिठ्ठी को भी रिसीव नहीं किया जाता है। राबड़ी देवी ने कहा कि, यहीं सरकार है। बिहार में तानाशाह की सरकार है, माफिया सरकार है, गुंडा सरकार है, बहुबली की सरकार है, गरीबों की सरकार नहीं है, गरीबों की सरकार आता है तो जंगल राज कहा जाता है।

सीएम नीतीश पर भी हो कार्रवाई

राबड़ी देवी ने कहा कि, बिहार में तो बहाली भी नहीं हो रही है, बहाली होती भी है तो एक जाति का होता है। नालंदा जिले के लोगों का बहाली होती है, और किसी जिले के लोगों की बहाली नहीं होती है। इस दौरान सुनील सिंह के हुए कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि उनपर कार्रवाई हुई लेकिन जब सीएम नीतीश सदन में सुनील सिंह को कहा था कि तुमको बर्बाद कर देंगे तब उनपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उनको सुनील सिंह से माफी मांगनी चाहिए, नीतीश कुमार को बोलना चाहिए कि उन्होंने गलती से इस शब्द का उपयोग किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, जब सदन में लड़का-लड़की के बारे में सीएम नीतीश ने बोला था तब क्यों नहीं हुई कार्रवाई। सुनील सिंह को टारगेट कर के कार्रवाई की गई है। 

राबड़ी की मांग

वहीं राबड़ी देवी ने बिहार सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि, वेल में आकर प्रदर्शन करने और तख्ती लेकर प्रदर्शन करने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कानून लागू हो जिससे वेल में आकर कोई प्रदर्शन ना करे। चाहे वो किसी पार्टी का क्यों ना हो वेल में आकर और तख्ती लेकर कोई भी प्रदर्शन नहीं करेगा। जो भी बोलना होगा माइक में बोलना होगा। साथ ही राबड़ी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।  

Suggested News